फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्याप्त मात्रा में लें पोषक आहार और अन्याय के समय लें कानूनी सहायता

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य व पौष्टिक आहार और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ गीता सहारण और अधिवक्ता पूनम मलिक ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि प्राचार्या स्नेहलता उपस्थित रहीं। सीडीपीओ गीता सहारण ने कहा कि पोष्टिक आहार जीवन में बहुत जरूरी है। बिना पौष्टिक आहार के शरीर में हार्मोन की कमी हो जाती है और शारीरिक विकास भी थम जाता है। विशेषतौर पर बच्चे कूपोषण के शिकार होते हैं और आयु के अनुसार उनका विकास नहीं हो पाता। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष डाइट की जानकारी दी, ताकि घर में कोई भी गर्भवती महिला हो तो उसे उचित आहार दिया जा सके। मोटे अनाज खाने और कई प्रकार के अनाज मिक्स कर खाने के लिए प्रेरित किया। इससे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और खाया-पिया भी शरीर को अच्छा लगता है। सुबह के समय मूंग, मोठ, चना, बादाम, काजू आदि भिगोकर खाने के फायदे बताए और महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें