फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाजरी में महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर तक लगा रहा तांता

महाशिवरात्रि पर्व पर दादरी जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती का जलाभिषेक किया। सभी शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, शहद, दूध, दही, फल व जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। महिलाएं और बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिला और शिवालयों में दोपहर तक भीड़ बनी रही। शहर के ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर, प्राचीन श्री शिव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी मंदिर, प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर, सदर थाना शिव मंदिर के अलावा विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। साथ ही भक्त शिवजी के जयकारे लगाते रहे और मंदिरों में भी भजन गायन हुआ। इसके साथ ही कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया। मेलों में विशेषकर बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें