फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर दादरी पुलिस अलर्ट पर, न्यायालय परिसर में चलाया सर्च ऑपरेशन

नवीन दलाल Updated Fri, 23 Jan 2026 05:05 PM IST

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर चरखी दादरी पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा लगातार न्यायिक परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को स्पेशल स्टाफ की टीम व प्रभारी थाना शहर और उनकी टीम ने मिलकर बम स्क्वायड के साथ जिला न्यायालय परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय के अंदरूनी व बाहरी क्षेत्रों, पार्किंग स्थल और प्रतीक्षालयों का निरीक्षण कर संदिग्ध पदार्थों और अवैध वस्तुओं की तलाशी के लिए जांच की। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या गोपनीय सामग्री नहीं पाई गई और अदालत में पेश होने वाले व निरीक्षण में आए लोगों को चेक किया गया। परेड ग्राउंड की बारीकी से ली तलाशी 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस ने परेड ग्राउंड व आसपास की जगह को बारीकी से चेक किया। स्पेशल स्टॉप प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी संभावित अपराध को रोकने व सुरक्षा को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें