फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बीपीएल से नाम काटे जाने पर लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 09:26 PM IST

जिले में पिछले दो माह के अंदर 8901 परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड काटे गए हैं। इसके चलते इन परिवारों की राशन सप्लाई बंद हो गई है। इन परिवारों के सदस्यों का कहना है कि मनमर्जी से उन्हें लखपति दर्शाया गया है जबकि उनक माली हालत खस्ता है। कुछ परिवार तो ऐसे हैं जिनके घर साइकिल तक नहीं है जबकि उनके घर चार पहिया वाहन दर्शाया गया है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो पोर्टल ने इनकी प्रॉपर्टी आईडी में चार पहिया वाहन दर्शाए हैं। इसके चलते इन्हें बीपीएल सूची से बाहर किया गया है। दूसरी ओर पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन से काटे गए बीपीएल कार्ड धारकों के घर-घर पहुंचकर हालातों का जायजा लेने और फिर यथास्थिति अनुसार ही अगला कदम उठान की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें