फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर परिषद की बजाय लघु सचिवालय में बैठक करने से पार्षद खफा

शहरी विकास पर मंथन करने के लिए 7 जनवरी को नगर परिषद की बैठक प्रस्तावित है। दूसरी ओर 13 पार्षद नगर परिषद कार्यालय की बजाय लघु सचिवालय में बैठक करने से खफा हैं। बुधवार को इसके अलावा तीन अन्य मांगों को लेकर उन्होंने ईओ राजेश वर्मा के नाम सचिव गौरव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये जगह बदलाव की मांग पूरी न होने पर बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 13 नगर पार्षद व प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए। पहले उन्होंने यहां बैठक की और उसके बाद मांगपत्र तैयार कराया। फिर वो ईओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और वहां ईओ न मिलने पर सचिव गौरव शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सचिव के समक्ष अपनी चार सूत्रीय मांगें रखीं और इनके पूरा न होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी भी दी। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में ही प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें