फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में खरीद में नैफेड ने नकारी सरसों ढेरी, आढ़तियों व एजेंटों ने जताया विरोध

चरखी-दादरी स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को सरसों खरीद के दौरान नैफेड सर्वेयर ने सरसों ढेरी को खरीदने से इंकार कर दिया। इसके बाद आढ़तियों और हैंडलिंग एजेंटों का गुस्सा फूटा और उन्होंने एजेंसी के प्रति विरोध जताया। बता दें कि वीरवार को 13 दिन बाद ही सरसों की खरीद शुरू की गई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन ही नैफैड के विरोध जताने पर आढ़ती व एजेंट एजेंसी के विरोध में आ गए हैं। एजेंसी का कहना है कि कुछ सरसों खराब थी और इसके चलते ढेरियां खरीदने से इंकार किया गया है। इनमें से कुछ में नमी तो कुछ में गुणवत्ता संबंधी खराबी है। मंडी में खरीद के लिए तीन हैंडलिंग एजेंट बनाए गए हैं और प्रति एजेंट से 25 लाख रुपये जमानत राशि ली गई है। अब एजेंसी के इस रवैये से एजेंटों ने शुक्रवार को हंगामा किया और एजेंसी से जमानत राशि वापस करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें