चरखी दादरी में शहर के बस रोड पर नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई करवाई जा रही है लेकिन सफाई के बाद कीचड़ को ऐसे ही छोड़ा जा रहा है। इससे नागरिकों और बस स्टैंड में आने वाले लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। बता दें कि रात को नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई कर दी और कीचड़ को सड़क पर ऐसे ही छोड़ दिया। अगर कीचड़ को एक तरफ निकालते तो गेट खुला रहता और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होती। बसों के कारण कीचड़ बस स्टैंड के अंदर तक चला गया और यात्रियों के लिए आवागमन की व्यवस्था नहीं बची। इसके लिए यात्रियों ने जैसे-तैसे करके बस के अंदर से रोड तक सफर किया। समस्या के चलते यात्री व बुजुर्ग जुगाड़ के सहारे नाला पार करते दिखे।