फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 06:40 PM IST

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि परिवादों को केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर हल किया जाए। उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल वीरवार को लघु सचिवालय स्थित हॉल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में कुल 12 परिवाद रखे गए थे जिनमें से 8 का मौके पर ही निवारण कर दिया। बाकी बचे परिवादों को जांच होने तक अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के चेयरमैन एवं उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और परिवादियों व संबंधित अधिकारियों के बीच आमने-सामने संवाद कराया। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस जांच से संबंधित , रास्तों के विवाद, जनस्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन से संबंधित मामले रखे गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें