फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जाट आरक्षण आंदोलन फिर हो सकता है शुरू, समिति ने दिए संदेश

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 04:57 PM IST

जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण शनिवार को दादरी शहर पहुंचे। जाट धर्मशाला में पहुंचकर उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। वहीं, उन्होंने संकेत दिए कि अक्तूबर में जसिया के चौधरी छोटूराम धाम से जाट आंदोलन का बिगुल बजा सकते हैं। बता दें कि शनिवार को चरखी दादरी में जाट धर्मशाला में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं। उन्हें बार-बार सरकार की ओर से अहीर व गुर्जर के समान आरक्षण देने का वादा किया गया है, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया और धरातल पर समाज को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब प्रदेशभर में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिनका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा आरक्षण उनका हक है और जरुरत पड़ी तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान विद्यानंद हंसावास व फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें