फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में डीईईओ ने मेगा मॉनिटरिंग के लिए टीमों को दिए निर्देश

चरखी-दादरी में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए प्रारंभिक साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) मेगा मॉनिटरिंग के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने बैठक की और टीमों को दिशा-निर्देश दिए। इसमें दादरी और बौंद खंड के बीईओ, प्राचार्य, मुख्य अध्यापक, पीजीटी, बीआरपी, एबीआरसी ने भाग लिया। एफएलएन के जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और शैक्षणिक अधिकारियों को एफएलएन मॉनिटरिंग प्रक्रिया के क्रियान्वयन के बारे में जागरूक करना था। ये सभी अधिकारी 20 दिसंबर को शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार होने वाली एफएलएन मेगा मॉनिटरिंग के लिए जिले के प्राथमिक स्कूलों में जाकर सुविधाएं जांचेंगे। डीईईओ नवीन नारा ने कहा कि मॉनिटरिंग में स्कूलों और छात्रों के सीखने के स्तर को पूरे दिन स्कूल में रहकर अच्छे से जांचना है। मॉनिटरिंग के लिए मांगी गई सूचना को समयबद्ध गूगल फॉर्म में भरना सुनिश्चित करेंगे। बैठक के अंत में मॉनिटरिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए चर्चा की। बैठक का संयोजन मनोज बीआरपी और रश्मि बीआरपी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें