फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में हादसों को न्यौता दे रहे अवैध कट

चरखी दादरी शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों के बीच बने अवैध कट व बेसहारा पशु वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हुए है। अब बदलते मौसम में घना कोहरा के दौरान भी अवैध कट हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन से रोड के बीच उखाड़ी गई लोहे की रेलिंग को लगवाने व अवैध कटों को बंद करवाने की मांग की। मौसम में आए बदलाव के कारण अब कोहरा जन-जीवन प्रभावित कर रहा है। वहीं, शहर के रोहतक रेलवे फाटक से लोहारू चौक तक बना फोरलेन हादसों का सबब बना हुआ है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क के बीच लगे डिवाइडरों से लोहे की रेलिंग उखाड़ सुविधा अनुसार रास्ते बनाए हुए हैं। लंबा समय गुजर जाने के बाद भी संबंधित विभाग यूटर्न प्वांइटों के बीच यातायात सांकेतिक सफेद पट्टी भी नही लगवा पाया है। मुख्य बाजार की सड़क के बीच बने अवैध कटों से लोगों का अवागमन बना रहता है। कई बार बेसहारा पशु भी अचानक कटाें से आ जाते हैं और कई बार कटों के बीच में ही बैठे रहते हैं। उस दौरान वाहन चालकों के लिए वाहन नियंत्रित करना भी कठिन रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें