फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में बाइक एजेंसी की कार्यशाला में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चरखी-दादरी के लोहारू रोड स्थित एमआरएम होंडा बाइक एजेंसी की कार्यशाला में शुक्रवार को सर्विसिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, एक वर्कर बाइक की सर्विस कर रहा था, तभी प्लग में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार्यशाला लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई कर्मचारी चपेट में नहीं आया। कर्मचारियों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। लाखों का नुकसान, दो बाइक और स्कूटी जलकर राख एजेंसी प्रबंधक संदीप ने बताया कि आग लगने से दो बाइक, दो स्कूटी, पंखे, बिजली फिटिंग सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में एजेंसी संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें