फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: फाग पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में लगाई इमरजेंसी ड्यूटी

फाग पर्व को देखते हुए दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। हुड़दंग और रंगों के खेल के दौरान संभावित दुर्घटनाओं या आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल सहित जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी पर चिकित्सकों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। दादरी की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन तंवर ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। इसके अलावा गंभीर मामलों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अस्पताल बुलाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयां, पट्टियां और अन्य मेडिकल सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे रंगों का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और रसायनों वाले रंगों से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें