फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: कोरोना को लेकर नागरिक अस्पताल के आईसीयू में 8 बेड रिजर्व, ऑक्सीजन प्लांट और मॉलीकुलर लैब भी चालू

प्रदेश में दोबारा से कोरोना केस मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्टाफ के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों और मौजूदा संसाधनों का ब्योरा लिया। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर सुविधा युक्त 8 बेड रिजर्व हैं जबकि जरूरत पड़ने पर 30 बेड तक की व्यवस्था की जा सकती है। बता दें कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में लंबे समय बाद कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की पहली लहर के दौरान जुटाए गए संसाधनों का जायजा लिया। जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। विभाग ने तमाम व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर ली है लेकिन फिर भी लोग अपने स्तर पर सावधानी बरतें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें