फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

दादरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के कीकरवासनी क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री बड़ा हनुमान मंदिर और विश्राम गृह के समीप स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन को सिंदूर, चोला और विशेष भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों के आसपास लघु मेले का भी आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर के मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किए गए। श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण के पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दोपहर के समय मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें