फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के वॉर्ड एक में 58.46 लाख की लागत से पांच गलियों का होगा निर्माण, तीन हजार लोगों को मिलेगी राहत

दादरी शहर के वार्ड एक में पिछले लंबे समय से कच्ची पड़ी तीन गलियों को पक्का करवाने और जर्जर स्थिति की दो गलियों का पुनर्निर्माण करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से 58.46 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। गलियों का निर्माण होने के बाद जहां क्षेत्रवासियों को जलभराव से निजात मिलेगी, वहीं गली से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलने की संभावना है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गलियों का निर्माण करवाने के लिए निविदा आवंटित की जाएगी। क्या कहते हैं निवासी गलियों का निर्माण होने से यहां सफाई व्यवस्था में काफी सुधार होगा। बारिश के दिनों में लंबे समय तक होने वाली जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। गली का निर्माण करवाने के लिए वार्ड पार्षद से लगातार मांग की गई थी। रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी मानसून सीजन के दौरान सबसे अधिक परेशानी होती है। गली में कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को घरों में ही कैद होकर रहना पड़ता है। जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग दूषित पानी के बीच से निकलने को मजबूर होते हैं। लेकिन अब बजट मंजूर होने से लोगों को जल्द गली का निर्माण होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें