फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित

दादरी जिला कांग्रेस कार्यालय में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित नवनियुक्त जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील ने की। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी का फटका पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी संविधान तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने आगामी राजनीतिक गतिविधियों, जनता से जुड़े मुद्दों और पार्टी की रणनीतियों को प्रभावी रूप से जमीन पर लागू करने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आने वाले पार्टी कार्यक्रमों तथा विभिन्न स्तरों पर रणनीति निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी में दायित्वों का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें