फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में खेत से घर लौट रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

चरखी-दादरी के रणकौली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने खेत से घर लौट रहे किसान को टक्कर मार दी। हादस में रणकौली निवासी कर्मबीर 60 की मौत हो गई और बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दिए बयान में रणकौली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उका पिता कर्मबीर शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से खेत में गया था। वहां जाकर शाम तक उसके पिता ने काम किया और शाम करीब 6 बजे घर वापस आने के लिए खेत से चले थे। सुरेंद्र ने बताया कि खेत और घर की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है और उसका पिता जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। वहीं, राहगीरों के सूचित करने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान कर्मबीर को लेकर बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें