फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में चेंबर में चल रहा उपभोक्ता न्यायालय, अब तक नहीं मिला खुद का भवन

चरखी दादरी को जिला बना चुके आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक विभागों के दफ्तर और नए कोर्ट शुरू करने के लिए जगह की कमी दूर नहीं हो पाई है। जगह की कमी का ही नतीजा है कि पांच साल से उपभोक्ता न्यायलय अधिवक्ताओं के चेंबर में चल रहा है। अब तक उपभोक्ता न्यायलय का खुद को भवन नहीं मिल पाया है। बार एसोसिएशन की ओर से भी कई बार न्यायालय को नया भवन देने की मांग की गई है जो अब तक पूरी नहीं हुई है। बता दें कि जिले में वर्ष 2019 को उपभोक्ता न्यायालय की शुरुआत की गई थी। उस दौरान कोर्ट के लिए विशेष जगह नहीं दी गई और अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए चेंबर में ही कोर्ट का संचालन किया गया। उसके बाद से ही उपभोक्ता न्यायलस इन्हीं चेंबर में चल रहा है। फिलहाल उपभोक्ता न्यायालय के लिए दूसरे चेंबर भवन के प्रथम तल पर चेंबर नंबर 417 से 422 तक अलॉट किए गए हैं। इनमें से पांच चेंबर में कोर्ट रूम व स्टाफ कार्यरत है जबकि एक चेंबर फिलहाल काम में नहीं लिया जा रहा। वहीं, यहां स्टाफ की कमी नहीं है। सूत्रों के अनुसार उपभोक्ता न्यायलय में हर साल करीब 300 से 400 मामले सुनवाई के लिए रखे जाते हैं। चेंबर में कोर्ट होने के कारण उपभोक्ताओं व याचिकाकर्ताओं को भी ढूंढने में परेशानी होती है और जल्द कोर्ट का पता नहीं चल पाता। वर्तमान न्यायिक परिसर में दस कोर्ट चल रही हैं, लेकिन उपभोक्ता कोर्ट को अब तक खुद की जगह नहीं मिल पाई है। - एसोसिएशन की मांग: अन्य जगह संचालित की जाए उपभोक्ता अदालत बार एसोसिएशन की ओर से भी कोर्ट को चैंबर की बजाय अलग जगह पर संचालित करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक बात सिरे नहीं चढ़ी है। वहीं, कोर्ट का नया भवन बनना प्रस्तावित है और यह प्रक्रिया अगर जल्द सिर चढ़ जाती है तो फिर मौजूदा कोर्ट के लिए जगह की कमी नहीं रहेगी जबकि नए कोर्ट शुरू करने की राह भी साफ हो जाएगी। बार एसोसिएशन की ओर से जिला उपायुक्त के माध्यम से पत्र सौंपकर उपभोक्ता कोर्ट के लिए जगह मुहैया कराने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव शासन को भी भेजा जा चुकी है लेकिन अभी भी उपभोक्ता अदालत अधिवक्ताओं के चेंबर में चल रही है। नसीब राणा, प्रधान, दादरी बार एसोसिएशन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें