फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: कोहरे की चादर में लिपटा जिला, खेतों में जमा पाला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 12:15 PM IST

सोमवार अलसुबह से ही दादरी जिला घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। अलसुबह से ही छाए घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। आलम यह रहा कि दृश्यता सिमट कर महज 10 से 20 मीटर तक तक रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिला। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे व अन्य ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहन चालक दिन में भी वाहनों की हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स ऑन कर धीमी गति से चलते दिखे। ग्रामीण इलाकों में ठंड का प्रकोप और अधिक देखा गया। तापमान में गिरावट के कारण सोमवार सुबह खेतों में फसलों के ऊपर सफेद पाले की परत जमी नजर आई। कड़ाके की इस ठंड और पाले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पाला के कारण सरसों व सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। सुबह साढ़े 10 बजे तक जिले में कोहरा घना बना रहा, लेकिन 11 बजे के करीब सूर्य देव के दर्शन हुए। हल्की धूप निकलने के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली। बाजारों में भी धूप निकलने के बाद ही चहल-पहल शुरू हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें