फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर वीरवार को किशनगढ़ बालावास व जाटूसाना रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी पाकर दादरी जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई विक्रम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह शव दोनों रेल ट्रैक के बीच में था। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक दादरी के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में रखवाया जाएगा। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें