फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की खंड स्तरीय स्पर्धा

चरखी दादरी शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गीता महोत्सव की थीम पर समूह डांस, एकल डांस, संवाद, समूह गायन व पेंटिंग स्पर्धाएं आयोजित की गई। बता दें कि प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। इसमें दादरी खंड के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और गायन की स्पर्धाएं हुई। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए समूह डांस व संवाद और एकल डांस प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें विद्यार्थिों ने प्रतिभा दिखाई और जिला स्तरीय चयन के लिए भरपूर प्रयास किया। इसमें श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक उच्चारण को संवाद, पेंटिंग में भी महाभारत के समय के चित्र बनाना, गायन में महाभारत की हरियाणवी लहजे में रागनी, एकल डांस में लोकगीत पर नृत्य किया गया। प्राचार्य सुरेश कुमार ने सभी गतिविधियों को अवलोकन किया और विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें