बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं का समाधान न होने से खफा 13 पार्षदों ने शुक्रवार सुबह शहर में प्रदर्शन किया। लोगों ने दादरी बदहाल... चेयरमैन, विधायक और सांसद लापता के नारे लगाने के साथ सड़क पर उतरकर आक्रोश जाहिर किया। लाला लाजपराय चौक पर प्रदर्शन का समापन किया गया। इससे पहले जिला प्रशासन और सरकार से समस्याओं का समाधान करवाने की गुहार लगाई गई।