चरखी-दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बुनियाद लेवल-2 परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिला के 472 में 429 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि 43 विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। बता दें कि परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय की ओर से शहर में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें सुबह साढ़े बजे से विद्यार्थियों की एंट्री शुरू की गई और 11 बजे तक एंट्री चली। विद्यार्थियों के अपने परीक्षा कक्ष में उपस्थित होते ही सभी को ओएमआर शीट दे दी गई और इससे पहले उन्हें ओएमआर शीट व पेपर से संबंधित कुछ जानकारी दी गई। साथ ही जिन बच्चों को शीट भरने में परेशानी हुई उनकी शीट परीक्षा प्रभारी ने भरवाई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने परीक्षा का दौरान किया और व्यवस्थाएं जांची। साथ ही विद्यार्थियों से भी पेपर के बारे में पूछताछ की। परीक्षा में कुछ विद्यार्थी दूर से आने के कारण देरी से भी पहुंचे और परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज की। हालांकि, विभाग की ओर से किसी विद्यार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं रखा गया, लेकिन 43 विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। अब इस परीक्षा का परिणाम फरवरी में आएगा और इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे तक चलने के बाद दोपहर डेढ़ बजे संपन्न हुई। बुनियाद परीक्षा केंद्र पर सुबह निरीक्षण किया गया और परीक्षा कक्ष की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। साथ ही विद्यार्थियों से भी प्रश्नपत्र से कुछ प्रश्न पूछे गए। इसमें विद्यार्थियां ने सही उत्तर दिए और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। परीक्षा में विद्यार्थियों की 90.8 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। -कृष्णा फोगाट, डीईओ, दादरी।