फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: तांत्रिक सिद्धि के लिए मासूम प्रिंस की हत्या, छह माह बाद खुलासा

यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि पाने के लिए गांव कामी माजरा के पांच साल के प्रिंस की बलि उसकी चचेरी बहन और जीजा ने दे दी। मासूम का शव 31 जुलाई 2025 को गांव पांसरा में एक खेत से मिला था। घटना के पांच माह बाद दोनों आरोपियों को सीआईए वन ने सोमवार को हमीदा हेड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जोगिंद्र नगर निवासी शिव कुमार उर्फ सोनी और उसकी पत्नी भारती के रूप में हुई है। वारदात के बाद से दोनों फरार थे। दोनों ने पुलिस के सामने पूछताछ में तांत्रिक सिद्धि के लिए बलि की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि किसी इकलौते बेटे की बलि देनी थी, इसी कारण उन्होंने जन्मदिन पर प्रिंस को अगवा किया और श्मशान घाट पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रिंस के पिता रविंद्र ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को उनका बेटा घर से लापता हुआ था। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें