फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का अगला मुख्य सचिव कौन? सुधीर राजपाल, सुमिता मिश्रा और अरुण गुप्ता सबसे मजबूत दावेदार

Mon, 08 Jun 2026 01:20 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रियाणा में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का सेवा विस्तार 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें दोबारा से सेवाविस्तार मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसे में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर नई नियुक्ति को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। अनुराग रस्तोगी के बाद मुख्य सचिव पद की दौड़ में जिन अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें वरिष्ठ 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल, इसी बैच की सुमिता मिश्रा और 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता का नाम शामिल हैं। हरियाणा आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची के अनुसार 1990 बैच के अधिकारी सुधीर राजपाल सबसे वरिष्ठ हैं। उनके बाद 1990 बैच की ही अधिकारी सुमिता मिश्रा का नाम आता है। वरिष्ठता के आधार पर दोनों अधिकारियों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता का नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें