फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट vs WFI विवाद गहराया, ITA ईमेल दिखाकर टूर्नामेंट में खेलने का दावा

Tue, 12 May 2026 02:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को पूरी तरह नियमों के दायरे में बताया है। विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है। दावा किया है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने लिखित रूप से उन्हें पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया। आरोप है कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई और ट्रेनिंग हॉल तक इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। विनेश ने कहा है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर खेलने का अवसर चाहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें