हरियाणा में श्रमिक और कर्मचारी संगठनों से जुड़े करीब 3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में 40 विभागों के कर्मचारी, संगठन, श्रमिक और मजदूरी यूनियन के अलावा अन्य विभागों की कर्मचारी और पदाधिकारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी अर्ध सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटीज के कर्मचारी से 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। सभी हड़ताली कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और झंडा बैनर मांग की तख्तीयों के साथ सड़कों पर उतरे ताकि सरकार को कर्मचारी मजदूर और किसानों का गुस्सा दिखाई दे और मजदूर कर्मचारी विरोधी कानूनो को लागू करने से सरकार को रोका जा सके।