हरियाणा के सीएम नायब सैनी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। पंचकूला में प्री बजट बैठक के दौरान रेड बिशप होटल में सीएम के काफिले में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। उसने पुलिस कर्मियों से बदतमीजी की और सीनियर अधिकारी को हाथ तोड़ने की धमकी दी। जब आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।