हड़ताल के बीच हरियाणा सरकार ने बयान जारी कर प्रदेश में रोडवेज संचालन सुचारू रूप से जारी होने की बात कही है। सरकार के बयान में कहा गया है कि सुबह 8 बजे तक 100 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ है। अब तक प्रदेश के 23 जिले और चंडीगढ़ मिलाकर 1651 बसों का संचालन हुआ है। आमतौर पर प्रदेश में इसी समय तक 1643 बसों का संचालन होता है। प्रशासन ने प्रदेशवासियों के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए। किसी भी प्रदेशवासी को यातायात संबंधी कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।