हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश में स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 21वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। सीएम ने कहा कि स्वामी कल्याण देव के बताए गए मार्ग से मानव मात्र का भला संभव हो रहा है। सीएम ने कहा कि उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर हरियाणा में सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।