फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विजन 2047 के रोडमैप को लेकर सीएम नायब सैनी ने की योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा विजन 2047 के रोडमैप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में राज्य के समग्र विकास की दिशा और भविष्य की रणनीति पर गहन विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सेवा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौजूदा स्कीमों की प्रगति, उनकी उपयोगिता और जमीनी स्तर पर मिल रहे लाभ को लेकर विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इसके साथ ही भविष्य की दृष्टि से समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली नई योजनाओं पर भी मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं समाज के हर तबके तक प्रभावी ढंग से पहुंचें, ताकि हरियाणा विजन 2047 के लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें