मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं की समीक्षा की। एससी और बीसी विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं के संबंध में बैठक की। सीएम ने आदेश दिए कि प्रदेश के किसी भी विद्यार्थी की स्कॉलरशिप राशि न छूटे, अधिकारी सुनिश्चित करें। सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी लेने के लिए संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाएं। अधिकारी स्कूल व कॉलेज भी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को देकर स्कॉरशिप के आनलाइन फार्म भी भरवाना सुनिश्चित करें। मेधावी व जरूरतमंद छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें ये सरकार की जिम्मेदारी है। पात्र विद्यार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक करवाकर समय़ पर स्कारशिप प्रदान कराना सुनिश्चित करें।