मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ मुहिम में एकजुट होने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को स्वयं को नशे से दूर रखकर देश को नशा मुक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे नशे से बचें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।