फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत TDI सिटी में तिहरा हत्याकांड: महिला से अभद्रता के विरोध पर दंपती समेत 3 की हत्या

Tue, 26 May 2026 05:29 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सोनीपत की टीडीआई सिटी, कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार देर रात मामूली विवाद में निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने पड़ोसी महिला के फ्लैट में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर रॉड और धारदार हथियार से वार कर उसकी और बचाने आए दंपती की हत्या कर दी। कुंडली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोट मोहल्ला निवासी सुदेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई विजय कुमार (50) भाभी सुनीता (48) के साथ चार-पांच साल से टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर-1299 के प्रथम तल पर रहते थे। वह कार चलाते थे। उनकी इकलौती भतीजी की शादी हो चुकी है। सुदेश ने बताया कि विजय के फ्लैट के सामने मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति उर्फ पार्वती (32) अपने पति वीरेंद्र के साथ फ्लैट नंबर 1431 में रहती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें