फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवनीत बिट्टू ने किया अंबाला रेलवे स्टेशन का दौरा कहा छठ पूजा में ट्रेनों की नहीं होगी कमी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 23 Oct 2025 09:16 AM IST

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे द्वारा छठ पर्व पर की गए प्रबंधों को लेकर यात्रियों से मंत्रणा की। रेल राज्य मंत्री बुधवार रात लगभग आठ बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रुके थे। उन्होंने पत्रकारवार्ता में विशेष ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को शौचालय में बैठकर सफर करने की जरूरत नहीं है, वो आराम से विशेष ट्रेनों में बैठकर सफर कर सकते हैं। इसलिए यात्री धैर्य बनाए रखें और घबराएं नहीं। एक-एक यात्री को छठ पर्व से पहले उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचा जाएगा। इसलिए रेलवे पर भरोसा रखें। रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि रेलवे ने 12 हजार के करीब ट्रेनें संचालित की हुई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त रैक भी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैयार रखे गए हैं ताकि भीड़ बढ़ते ही विशेष रेल मार्गाें पर ट्रेनों का संचालन किया जा सके। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें