फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनमोल बिश्नोई समेत 8 गैंगस्टर डिपोर्ट, ISI लिंक का खुलासा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 28 Mar 2026 06:17 PM IST

पंजाब पुलिस ने विदेशों में सक्रिय अनमोल बिश्नोई समेत आठ गैंगस्टरों को अलग-अलग देशों से डिपोर्ट कराया है। जांच में सामने आया है कि चार बड़े गैंगों ने विदेश में गठजोड़ कर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ये गैंगस्टर विदेशी हैंडलर बनकर पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। इनके तार पाकिस्तान से जुड़े क्रॉस बॉर्डर नारको और हथियार सिंडिकेट से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक ये गैंगस्टर पंजाब में युवाओं और किशोरों को बहलाकर अपना नेटवर्क खड़ा कर रहे हैं। सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप पंजाब के विभिन्न जिलों में गिराई जा रही है। यह खेप बॉर्डर की फेंसिंग से करीब दो किलोमीटर अंदर खेतों में गिराई जाती है, जहां स्थानीय गुर्गे उसे उठा लेते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें