फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवरलिफ्टर रोहित हत्याकांड: सेल्फी विवाद से शुरू हुए झगड़े में की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

हुमायूंपुर के नेशनल पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड में भिवानी पुलिस ने तिगड़ाना गांव के तीन युवकों संजय उर्फ संजू, बिल्लू उर्फ जितेंद्र व रोहित उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस आरोपियों को भिवानी कोर्ट में पेश करेगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान उनकी रोहित से कहासुनी हुई थी। हुमायूंपुर निवासी कप्तान सिंह ने बताया था कि उनके भाई सत्यवान का देहांत हो चुका है। भतीजा रोहित धनखड़ पैरा पावर लिफ्टिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। तीन बार न केवल राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रहा बल्कि एक बार दुबई में भाग लिया। 27 नवंबर को अपने दोस्त चरखी दादरी के गांव बौंद कलां निवासी जतिन के पास गया था। वहां से जतिन की बहन की ननद की शादी में शामिल होने के लिए भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा चला गया। वहां पर जतिन व रोहित का बरातियों के साथ झगड़ा हो गया था। शादी के बाद कार में सवार होकर जब वे बौंद कलां जा रहे थे। रास्ते में चार कारों में सवार बरातियों ने पीछा किया। रास्ते में फाटक बंद होने के कारण कार रुक गई। आरोपियों ने हॉकी, डंडे व बिंडे मारकर रोहित धनखड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोस्त जतिन कार लेकर भाग निकला। दो दिन बाद शनिवार को रोहित ने दम तोड़ दिया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें