फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: जमीन विवाद में जयदीप राठी की हत्या, कार में गोली मारकर शव नहर में फेंका

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई डॉ.जयदीप राठी की हत्या और शव को ठिकाने लगाने की पुलिस की तफ्तीश धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पूछताछ में आरोपी जस्सी ने बताया कि 2600 वर्ग गज की जमीन पर समझौते की बात करते समय बहस होने लगी। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे दूसरे आरोपी जलजीत उर्फ भोला ने देशी पिस्तौल से जयदीप को गोली मारी थी। कार में जयदीप की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस कुरुक्षेत्र की नरवाना नहर में उनके शव के अवशेष की तलाश कर रहे हैं। करीब दो किमी तक नहर में अवशेषों की तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार को भी शव की तलाश की गई। वहीं, पुलिस आरोपी जलजीत उर्फ भोला की तलाश कर रही है। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई डॉ. जयदीप राठी का अपहरण कर 27 दिसंबर को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके शव को जलाकर अवशेष कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के शाहाबाद नलवी से ठोल जाने वाले सड़क से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को आठ दिन के रिमांड पर ले रखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें