फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ का पाली गांव: धार्मिक विरासत, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एकता की अनोखी पहचान

Mon, 25 May 2026 06:43 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

देशभर में धार्मिक और शैक्षणिक विरासत के संगम ने गांव पाली को हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान दिलाई है। लोगों की एकता और आपसी सहयोग के कारण गांव में आज भी भारतीय परंपरा व संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। 1499 शताब्दी में चांदोली से आए ठाकुर जोनसिंह ने गांव पाली बसाया था। ठाकुर जोन सिंह के पोते प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास हुए जिनकी देशभर में बड़ी धार्मिक आस्था है। ठाकुर जोन सिंह की सात संतानें हुई और इसके बाद राजपूतों की संख्या बढ़ी। सदियों से गांव में एक ही होली मनाकर लोग सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। गांव की आबादी 13 हजार से अधिक है जबकि 6 हजार से अधिक मतदाता हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव में पाली गांव की अहम भूमिका रहती है। राजनीतिक क्षेत्र में भी गांव के लोगों सक्रिय हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए तीन विद्यालय हैं। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए हरियाणा का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय भी पाली में ही बनाया गया है। गांव को बाबा जयरामदास की तपोभूमि कहा जाता है और 1900 से 1942 तक बाबा जयरामदास ने यहीं पर तपस्या की थी। विशेष बात यह है कि बाबा जयरामदास भी गांव के संस्थापक जोनसिंह के बेटे गोविंद सिंह के पुत्र थे। उनके समाधि स्थल के नजदीक 1980 में शुरू हुई क्रिकेट स्पर्धा अब आईपीएल की तर्ज पर होती है जिसमें देशभर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें