फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 5 महिलाओं की मौत, गेट पर ताला होने से फंसे मजदूर

Sat, 07 Mar 2026 06:24 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में शनिवार को होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के लिए आग उस समय और खतरनाक बन गई, जब पता चला कि बाहर से गेट पर ताला लगा हुआ था। आग फैलने के बाद कई मजदूर बाहर नहीं निकल पाए और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों के मुताबिक, हादसे के समय फैक्टरी में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। अचानक आग भड़कने के बाद जब सभी बाहर भागने लगे तो गेट बंद मिला। बाहर से ताला लगा होने के कारण कोई भी मजदूर तुरंत बाहर नहीं निकल सका। जान बचाने के लिए कुछ मजदूरों ने हिम्मत जुटाई और छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें