फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा थाना विवाद: कैंसर पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और दुष्कर्म का लगाया आरोप

Fri, 19 Jun 2026 07:12 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जिले के लाडवा उपमंडल में लाडवा पुलिस थाने में कैंसर पीड़ित एक युवक के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवक निजी बैंक में कार्यरत है और वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में इलाजरत है। पीड़ित युवक ने पुलिस में दिए बयान में आरोप लगाया कि 17 जून की रात बैंक की ड्यूटी से घर लौटते समय इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण होमगार्ड ने उसे चेक किया। जब युवक ने विरोध किया तो डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर युवक को जबरन पुलिस वाहन में बिठाकर लाडवा थाने ले गए। युवक के अनुसार थाने में पहले करीब आधे घंटे तक उसे बंद रखा गया। बाद में रात के समय थाने के कमरे नंबर चार में ले जाकर दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवक बाईं टांग में कैंसर का मरीज है और कीमोथैरेपी का इलाज चल रहा है। कीमोथैरेपी के कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर नवनीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर युवक का बयान दर्ज किया। पीड़ित ने आरोपित दो एएसआई और होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें