फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानन परियोजना पर हिमाचल का फिर दावा, सुक्खू बोले- पंजाब का कोई कानूनी अधिकार नहीं

Sat, 27 Jun 2026 05:25 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

शानन जलविद्युत परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मंडी रियासत कभी भी संयुक्त पंजाब का हिस्सा नहीं रही। ऐसे में शानन परियोजना पर पंजाब या किसी अन्य राज्य का दावा कानूनी रूप से निराधार है। पंजाब लोकभवन में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन जलविद्युत परियोजना मंडी जिले में स्थित है और यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 की धारा 2(एन) में परिभाषित हस्तांतरित क्षेत्रों का हिस्सा कभी नहीं रही। इसलिए इस परियोजना पर उक्त अधिनियम के प्रावधान लागू नहीं होते और इस आधार पर किसी भी तरह का अधिकार नहीं जताया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें