फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Lady Serial Killer: सुंदर बच्चियों से नफरत ने ली तीन जानें, पूनम ने पानी के टब में दी दर्दनाक मौत

पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी की पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें