फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सुरजेवाला और अनुराग ढांडा ने भाजपा सरकार की नौकरी देने के नीति पर सवाल उठाए

हरियाणा में सरकारी नाैकरियों में अधिकारियों के पदों पर बाहरियों को नाैकरी देने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भाजपा की सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाए हैं। यह भी आरोप लगाए हैं कि 70 से 80 प्रतिशत अधिकारी के पदों पर बाहरी उम्मीदवारों को नाैकरियां दी गई हैं। आम आदमी पार्टी ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि भाजपा ने हरियाणा को आउटसाइडर्स का स्वर्ग बना दिया है। सरकारी नाैकरियां बाहरी राज्य वालों के देने के मामला फिर से गरमा गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार की सरकारी नाैकरी देने की नीति और नीयत पर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला ने बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि जब से भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई है तब से हरियाणा की नौकरियां बाहरियों को बांटी जा रही हैं। हरियाणा के मेधावी युवा विदेशों में मजदूरी को मजबूर पर बाहरियों को सरकार अफसर बना रही है। हरियाणा में हरियाणवियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने में जुटी है। सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला टॉवर यूटिलिटीज असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती में सामान्य वर्ग के 214 पदों में 185 पदों पर हरियाणा से बाहर के उम्मीदवारों के चयन को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे। रणदीप ने कहा कि 90 प्रतिशत असिस्टेंट इंजीनियर जैसे अफसर हरियाणा से बाहर के और हरियाणा के जनरल कैटेगरी के युवक व युवतियों को केवल 10 प्रतिशत नाैकरियां देने का काम हो रहा है। सुरजेवाला ने सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) में सामान्य वर्ग के लिए 49 में से 28 बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया। प्रदेश में 10 साल बाद हुई एएमओ की भर्ती में सामान्य वर्ग के 427 पदों में से 394 पदों की लिस्ट जारी की गई उसमें से 75 प्रतिशत बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें