फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शूटर रोमिल वोहरा की मां का छलका दर्द कहा किसी का भी बेटा गैंगस्टर न बने

शुक्रवार की सुबह कांसापुर श्मशान घाट के लिए रोमिल का शव ले जाए जाते समय रिषा बिलख बिलखकर रो रही थीं। उन्होंने तेज आवाज में कहा, जिन मां-बाप की औलाद गलत रास्ते पर चल पड़ती है, उन पर क्या बीतती है, ये वही जानते हैं। मैं सब बच्चों से कह रही हूं, मेरी सुन लो, अपराध की दुनिया से दूर रहो। उन्होंने कहा, 22 नवंबर 2024 हमारी जिंदगी में सबसे मनहूस दिन था। उस दिन रोमिल ने कालेज जाते समय कहा था, लौटकर कढ़ी चावल खाऊंगा। वह नहीं आया, आज उसका शव आया है। हम बर्बाद हो चुके हैं। कुछ नहीं बचा। रोमिल की वजह से हम पर केस लग गए। कहां जाएं, किसे अपना दुखड़ा सुनाएं, कुछ समझ नहीं आता।कपिल वोहरा ने बताया कि रोमिल ने पहला अपराध 22 नवंबर 2024 को किया था। यह किसी पर फायरिंग करने का था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बाद में पता चला कि वह काला राणा गैंग के लिए काम करने लगा है। हाल ही में उसका नाम कुरुक्षेत्र में शराब कारोबरी शांतनु की हत्या में आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें