फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा एसजीपीसी का 104 करोड़ बजट रद्द, न्यायिक आयोग का बड़ा फैसला

Sat, 28 Mar 2026 06:35 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) में बजट और अन्य फैसलों को लेकर चल रहे विवाद पर गुरुद्वारा न्यायिक आयोग ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने प्रधान जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में 7 जनवरी को पारित 104 करोड़ रुपये के बजट को रद्द कर दिया। इसके साथ ही उस बैठक में लिए गए अन्य सभी निर्णयों को भी अमान्य घोषित कर दिया गया। आयोग ने स्पष्ट किया कि लंगर जैसे नियमित खर्चों को छोड़कर अब किसी भी बड़े वित्तीय फैसले के लिए 49 सदस्यीय कमेटी की मंजूरी या न्यायिक आयोग की अनुमति अनिवार्य होगी। वहीं, कमेटी के मनोनीत सदस्य जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म कमेटी से हटाने के निर्देश भी रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें