फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का दबदबा: संजय भाटिया-सतीश पूनिया बने राष्ट्रीय महामंत्री

Tue, 18 Aug 2026 04:29 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में हरियाणा को भी खास तवज्जो मिली है। राज्यसभा सदस्य और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम के अरुण यादव को पार्टी ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपा है। संजय भाटिया लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। करनाल से सांसद रहने के दौरान भी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत रही। पार्टी की ओर से उन्हें पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव समेत अलग-अलग राज्यों के चुनावों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें