फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में हरियाणा कांग्रेस का मार्च, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना

Tue, 01 Sep 2026 03:03 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्षी नेताओं के सम्मान को बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें