जिसके लिए नाजमा ने परिवार से नाता तोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। नाजिम की हैवानियत इस कदर थी कि उसने सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली नाजमा ने विशेष समुदाय के मोहम्मद नाजिम से शादी करने की बात परिवार वालों को बताई तो उन्होंने विरोध किया। जब नाजमा ने शादी की तो परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया था। नाजमा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को कमरे में मिले दस्तावेज में मृतका महिला का नाम नाजमा लिखा मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस को भी मृत महिला के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, मृत महिला के परिवार वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण उनको सूचना भी नहीं दी जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला व चारों बच्चों के शवों को नाजिम के परिवार वाले उत्तर प्रदेश क के मुरादाबाद लेकर चले गए।